जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे आशीर्वाद दिया जनता का विश्वास हमेशा कायम रहेगा- कहा अजय सिंह ने

0 757
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट के नवनिर्वाचित विधायक अजय सिंह राहुल भइया ने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे आशीर्वाद दिया है उस वह विश्वास हमेशा कायम रहेगा चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हनुमानगढ़,चकडोर और मौरा में आयोजित आभार सभाओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में चुरहट की जनता ने जिस प्रकार से सत्ता बल और धनबल को परास्त किया है उसे कभी भी नहीं भुलाया जा सकता ! श्री अजय सिंह ने कहा कि मेरे मन मे क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी योजनाएं हैं जिन्हें हर हाल में पूरा करने की कोशिश करूँगा श्री अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई लेकिन क्षेत्र के किसानों,गरीबों और युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई निरन्तर जारी रहेगी।

News TOP Footer