निजी वाहनों पर पुलिस, व्हीआईपी का स्टिकर लगाकर चलने वाले पर यातायात पुलिस करेगी कार्यवाही

0 207
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर में चलने वाले और सीधी शहर से गुजरने वाले ऐसे लोग सावधान हो जाएं जो अपने निजी फोर व्हीलर वाहनों में वीआईपी ना होते हुए भी वीआईपी के स्टीकर लगते हैं ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने के पुलिस अधीक्षक सीधी रवींद्र वर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रवींद्र वर्मा द्वारा मोटरयान नियमों के पालन तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की नियत से जिले में अवैध रूप से निजी वाहनों पर पुलिस, व्हीआईपी आदि का स्टिकर लगाकर वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात द्वारा सघन वाहन चेकिंग लगाई जाकर एवं वाहन पार्किंग स्थलों पर खड़े वाहनो को चेक किया गया और जिन वाहनों पर अनाधिकृत रूप से पुलिस, व्हीआईपी आदि के स्टिकर लगे पाए गए उन सभी वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रवींद्र वर्मा ने “समस्त जिला वासियो से अनुरोध किया है कि वह अपने निजी वाहनों पर आर. टी.ओ. द्वारा अधिकृत नम्बर प्लेट के अलावा अनाधिकृत तौर पर पुलिस, आर्मी, सरकारी ड्यूटी, वी.आई.पी. इत्यादि तथा पुलिस के लोगो से मिलते-जुलते स्टिकर न लगाये अगर पूर्व में कोई इस प्रकार का स्टिकर लगाया है तो खुद ही अपने वाहनों से ऐसे स्टिकर हटा दें और नियमों का पालन करें अन्यथा आपके विरुद्ध भी कार्यवाही की जावेगी।

News TOP Footer