एनएसयूआई ने संजय गांधी महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर कॉलेज का किया गेट बंद

0 96
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : संजय गांधी महाविद्यालय सीढ़ी के छात्र समस्याओं को लेकर छात्र नेता और छात्र संगठन अब धीरे-धीरे मुखर होने लगे हैं उसी कड़ी में 18 दिसंबर को एनएसयूआई ने संजय गांधी महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर कॉलेज का गेट बंद कर जमकर नारेबाजी की और कॉलेज प्रबंधन से छात्रों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की एनएसयूआई ने छात्रों की मांगों का ज्ञापन कॉलेज प्रबंधन को भी सौपा है सौपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रो प्रमोटेड छात्रों का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाए एसटी एससी ओबीसी के छात्रों को छात्रवृति और आवास भत्ता दिया जाए महाविद्यालय के आए परीक्षा परिणाम काफी निराशाजनक है उसमें सुधार कराया जाए महाविद्यालय की पुस्तकालय में सभी विषयों की पुस्तक की उपलब्ध कराई जाए कॉलेज प्रबंधन को अपना ज्ञापन सौपने के बाद एन एस यू आई के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को छात्रों की मांगों की जानकारी दी और कहा कि यदि जल्दी इन मांगों का निराकरण नहीं किया जाएगा तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

News TOP Footer