श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का आमंत्रण देने निकली अक्षत कलश भव्य शोभा यात्रा

0 165
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अयोध्या से भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के आमंत्रण अक्षत कलश सीधी पहुंच चुके हैं 17 दिसंबर को जिसकी भव्य शोभा यात्रा सीधी नगर में निकाली गई श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा का सीधी शहर के पूजा पार्क से 17 दिसंबर को अक्षत कलश शोभा यात्रा की शुरुआत पूजा पार्क में भगवान राम और सीता की प्रतिमा पर दीप प्रजनन और पूजा अर्चना करके की गई इस मौके पर भगवान श्री राम की आरती का गायन किया गया है। पूजा पार्क में कलश पूजन के बाद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव आमंत्रण अक्षत कलश यात्रा पूजा पाठ से रवाना हुई यात्रा में महिलाएं कलश को अपने सर पर रखकर आगे आगे चल रही थी शोभायात्रा में बैंड बाजा डीजे की धुन पर भक्त नाचते और थिरकते नजर आए। कलश यात्रा अस्पताल चौक सम्राट चौक कोतवाली सराफा बाजार फूलमती माता मंदिर पटेल पुल पुराना बस स्टैंड गांधी चौक होते हुए वापस आकर पूजा पार्क में समाप्त हुई इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता और पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ आमजन और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रही।

News TOP Footer