19,20 और 22 दिसम्बर को चुरहट के मतदाताओं का आभार करेंगे अजयसिंह राहुल

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए तीन दिन के चुरहट क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे| विगत विधानसभा चुनाव में लगभग 28 हजार मतों से हुई प्रचंड विजय के बाद वे पहली बार क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं वे दिनांक 19/12/23 मंगलवार को 10:30 बजे हनुमानगढ़ ग्राम पंचायत भवन के पास, 01:30 बजे चकड़ौर धर्मेश्वरनाथ मंदिर के बगल में आमसभा, 03:30 बजे मौरा पीपल के पेड़ के पास आमसभा और दिनांक 20/12/23 दिन बुधवार को 10:30 बजे बघवार हायरसेकण्ड्री स्कूल के पास आमसभा, 12:30 बजे रामपुर आस्था मैरिज गार्डन सौजन्य भेंट,02:30 बजे झाला ककरहा टोला माध्यमिक पाठशाला के पास आमसभा को संबोधित करेंगे इसी दिन अपरान्ह 04:30 बजे चुरहट शिव शापिंग काम्पलेक्स कांग्रेस कार्यालय के सामने सौजन्य भेंट करेंगे। आभार कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22/12/23 दिन शुक्रवार को 10:30 बजे पटपरा थाना के सामने आमसभा,12:30 बजे धुम्मा हायसेकण्ड्री स्कूल के पास आमसभा,02:30 बजे मवई महवीरन बगीचा में आमसभा आयोजित की गई है।
