धौहनी विधानसभा के मड़वास एवम मझौली मण्डल में किया गया नव मतदाता सम्मेलन

सीधी धर्मेंद : धौहनी विधानसभा के मड़वास एवम मझौली मण्डल में नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया मड़वास मण्डल के परासी में नव मतदाता सम्मेलन उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व प्रभारी सुरेश रांणा के मुख्य आतिथ्य और धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकामए जिला संयोजक के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ।सम्मेलन को संबोधित करते हुए उ प्र के पूर्व मंत्री व प्रभारी सुरेश राणा ने कहा कि जब मैं मध्यप्रदेश और विधायकों को पढ़ता हूँ तो जिन विधायको ने क्षेत्र के विकास के लिए रोजगार के लिए उद्योग के लिए विधानसभा में आवाज बुलंद करते देखता हूँए उनमें से कुँवर सिंह टेकाम जी भी हैं जो हमेशा आगे आते रहे हैं मोदी जी ने देश हित मे एशिवराज जी प्रदेश हित मे और कुँवर सिंह टेकाम ने धौहनी क्षेत्र के हित में शिक्षाएस्वास्थ्य एबिजली सड़क एपानी के सांथ जो अन्य हजारों विकास कार्य किये हैं उस कार्य को आप लोगो को आमजन तक पहुँचाना है। धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने कहा कि एक जमाना था जब मैं 40 किलोमीटर पैदल चलकर इसी मझौली ब्लॉक के मड़वास हायर सेकेंडरी में पढ़ने आता था उस समय मझौली ब्लॉक में 4 हायरसेकंडरी विद्यालय हुआ करती थी 2008 के बाद आज पूरे धौहनी क्षेत्र में 1 किलो मीटर की दूरी में प्राथमिक शाला 2 किलोमीटर की दूरी में माध्यमिक शाला 5 किलोमीटर की दूरी में हाई स्कूल और 8 किलोमीटर की दूरी में हायर सेकेंडरी स्कूले संचालित हैं। इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
