भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति दयनीय है कहा ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति दयनीय है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था लेकिन आज किसान कर्ज के दलदल में समाता जा रहा है बिजली और खाद के संकट ने किसानों के कमर तोड़ कर रख दी कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने जनता जनार्दन से अपील करते हुए कहा आप सब कांग्रेस को प्रचंड बहुमत के साथ जीता कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं कांग्रेस की सरकार बनते ही हर किसान का कर्ज माफ किया जाएगा किसने की आय बढ़ाने के लिए कांग्रेस सभी महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही पांच हार्स पावर तक के पंपों के बिजली का बिल फ्री होगा सिंचाई के लिए लगातार 12 घंटे बिजली दी जाएगी हर सीजन में खाद बीज की उपलब्धता बराबर सुनिश्चित करने का प्रावधान रहेगा किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जाएगा कांग्रेस की सरकार बनने पर गेहूं 2600 रुपए क्विंटल और धान 2500 रुपए क्विंटल खरीदी जाएगी आने फसलों के भी समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाएगी प्रदेश का किसान जब खुशहाल होगा तभी प्रदेश समृद्ध और शक्तिशाली बन सकता है पूर्व में भी 18 महीने की कमलनाथ सरकार में हमने किसानों का कर्ज माफ करने का काम शुरू किया था लेकिन भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक कांग्रेस की सरकार गिर कर किसानों के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया था अब आवश्यकता है ऐसी जनविरोधी किसान विरोधी युवा विरोधी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का।
