व्यापम घोटाले में भाजपा ने नौकरियां बेचने का काम किया है:-कहा ज्ञान सिंह चौहान ने

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने गांधीग्राम नेबुहा रामपुर पटेहरा सहित विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश के नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया व्यापम जैसे घोटाले की वजह से पढ़े-लिखे नौजवानों का भविष्य अंधकार में हो गया व्यापम घोटाले में पैसे लेकर लोगों को नौकरियां बेची गई और पढ़ा लिखा नौजवान अपने को ठगा महसूस कर रहा है शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया।कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने कांग्रेस की घोषणाओं से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को ₹1500 महीने बिना किसी शर्त के दिए जाएंगे ₹500 में सब को गैस का सिलेंडर मिलेगा हर स्कूल जाने वाले बच्चों को 500 से ₹1500 महीने दिए जाएंगे जिससे उसे अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके लड़कियों की शादी के लिए एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा 5 हॉर्स पावर तक के बिजली के बिल पंपों के फ्री होंगे 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा जातिगत जनगणना कर करके समाज में पिछड़े तबके को उसका उचित लाभ दिलाया जाएगा उन्होंने आगे कहा कि सीधी विधानसभा क्षेत्र का विकास भाजपा के राज्य में बिल्कुल शून्य हो गया है मेरी पहली प्राथमिकता सीधी में शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध कराने की होगी उन्होंने जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि आप मुझे अपना आशीर्वाद देकर विजई बनाइए मैं सीधी को अग्रणी जिला बनाने का आपको वचन देता हूं।
