ईव्हीएम संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

0 141
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय के निर्देशन में मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। उत्कृष्ट विद्यालय सीधी तथा संजय गांधी महाविद्यालय में दो पालियों में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा स्वयं प्रशिक्षण का अवलोकन कर अधिकारियों को उसकी गंभीरता के विषय में बताया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक परिस्थिति के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं। हमें उन नियमों के अनुसार ही कार्यवाही करनी है। इसलिए आवश्यक है कि हम प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी गंभीरता से लें, नियमों और निर्देशों को समझें तथा जो भी संशय आ रहे हों उनका समाधान कर लें। कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारियों को चेकलिस्ट के अनुसार समस्त जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईव्हीएम संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपैट के संचालन में पूरी कुशलता प्राप्त करें इसके कनेक्शन आदि के संबंध में यदि किसी तरह की कठिनाई हो तो उसका समाधान कर लें। कलेक्टर ने प्रशिक्षण से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

News TOP Footer