जो पार्टी विरोधी गतिविधियो में लिप्त है उन सभी पर कार्यवाही होगी कहा देव कुमार सिंह चौहान ने

0 204
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा में पंडित केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटे जाने के बाद भाजपा दो फाड़ में बट गई है ऐसे में कई कार्यकर्ता बीजेपी से अलग हटकर निर्दल उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करके चुनाव लड़ रहे विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के साथ काम कर रहे थे जिनमें अंबुज सिंह चौहान नगर मंडल अध्यक्ष सीधी का नाम प्रमुख था 28 अक्टूबर को मध्य प्रदेश भाजपा के नेतृत्व ने एक्शन लेते हुए भाजपा नगर मंडल सीधी के अध्यक्ष पद पर मुनिराज विश्वकर्मा की नियुक्ति कर दी और अंबुज सिंह चौहान की छुट्टी कर दी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने भाजपा द्वारा की गई इस कार्यवाही के संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान से जानकारी चाहि तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अंबुज सिंह चौहान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता जो अभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त है उन सभी पर कार्यवाही की जाएगी चाहे वह कितने भी बड़े पद पर क्यों ना हो। चुनावी समय में नगर मंडल सीधी का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुनिराज विश्वकर्मा काफी खुश नजर आए और उन्होंने पार्टी के नेतृत्व के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं अपने अनुभव के आधार पर नगर मंडल सीधी को बेहतर ढंग से संचालित करूंगा।

News TOP Footer