चुरहट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल 26 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन फार्म

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल कल 26 अक्टूबर को सीधी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। अजय सिंह अपने निज निवास शिवराजपुर सांडा से चलकर स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद वे चुरहट में कुलदेवी झदवा माता जी के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। अजयसिंह 11:00 बजे बिना किसी तामझाम के साधारण तरीके से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेगे।नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वे अपने चुनावी अभियान में हनुमानगढ़ और झाला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
