चौहान समाज की कुलदेवी मां दुर्गा परमेश्वरी के दर्शन को उमड़ी भीड़

0 1,705
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : चौहान खंड में चौहान समाज की कुलदेवी मां दुर्गा परमेश्वरी सीधी शहर से लगे ग्राम मडवा में स्थापित है प्रत्येक वर्ष तलवार रूपी शक्ति मां दुर्गा परमेश्वरी कि वर्ष में एक बार पूजा अर्चना की जाती है जिसमें दूर-दूर से चौहान समाज के लोग मां दुर्गा परमेश्वरी की दर्शन और पूजा करने के लिए मड़वा गांव में एकत्रित होते हैं 22 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी के दिन मडवा गांव में मां दुर्गा परमेश्वरी की पूजा अर्चना करने के लिए चौहान समाज के साथ अन्य सभी जाती वर्ग के लोग एकत्रित हुए और सभी ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ तलवार रूपी मां दुर्गा परमेश्वरी के दर्शन किए और प्रसाद प्राप्त किया ऐसी मान्यता है की मां दुर्गा परमेश्वरी के दर्शन करके जो भी मनौती मांगी जाती है माता उसे पूरा करती हैं। 22 अक्टूबर को माता के दर्शनों के लिए राजनीतिक दलों के लोग भी मड़वा पहुंचे जिनमें भाजपा की प्रत्याशी सांसद रीती पाठक कांग्रेस के प्रत्याशी ज्ञान सिंह चौहान आम आदमी पार्टी के आनंद मंगल सिंह सहित राजनीतिक दलों के लोग प्रतिष्ठित नागरिक शामिल थे मडवा में मां दुर्गा परमेश्वरी के दर्शन पहुंचे राजनीतिक दलों के लोगों ने माता के दर्शन के साथ सामाजिक मेल मिला भी किया इस दौरान आयोजित भजन कीर्तन का भी भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने ग्राम मडगांव में मां दुर्गा परमेश्वरी स्थल पर पूजा अर्चना करने वाले चौहान समाज के लोगों से माता की कृपा के संबंध में जानकारी चाहिए तो उन्होंने बताया कि यहां पर आकर आज जो भी मनौती मानी जाती है माता उसे पूरा करती हैं।

News TOP Footer