चकदही माता के दरवार में 22 अक्टूबर को आज होगा डांडिया 23 अक्टूबर को होगा भंडारा

0 803
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शारदीय नवरात्र में सीधी शहर में मां दुर्गा के भक्तों ने शहर में जगह-जगह मां दुर्गा के अनेक रूपों की भव्य और विशाल प्रतिमा स्थापित की है सीधी शहर के चकदही में विगत वर्षों के बाद इस वर्ष भी माता के भक्तों ने चकदही की माता मां दुर्गा और मां काली की भव्य सुंदर और विशाल प्रतिमा स्थापित की है और माता की सेवा कर रहे हैं माता के दरबार में महिलाएं माता के भजन और कीर्तन करके उन्हें प्रसन्न करने में जुटी हुई है। चकदही में माता के भक्तों ने 20 अक्टूबर को विशाल देवी जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने देवी जागरण का आनंद उठाया। भक्तों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि 22 अक्टूबर को माता के पंडाल में डांडिया का आयोजन किया गया है और 23 अक्टूबर को माता के भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी तरह पुराना गल्ला मंडी में चाचा नवल दास के घर के पास प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गे की भव्य और सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है जहां भक्त माता के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं यहां प्रतिदिन भक्तों को माता का प्रसाद वितरित किया जाता है।

News TOP Footer