असली भाजपा नकली भाजपा का सांसद रीती पाठक और जिला बीजेपी अध्यक्ष ने दिया जबाब

0 644
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 7 अक्टूबर को सीधी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की घोषित उम्मीदवार जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक ने शहर के एक रेस्टोरेंट में सीधी जिले के इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट और वेब मीडिया के पत्रकारों की औपचारिक पत्रकार वार्ता बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा सीधी की उम्मीदवार श्रीमती नीति पाठक ने कहा कि जिस तरह से मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया है इस तरह से आप लोग भी पारदर्शिता के साथ ईमानदारी से खबरों को प्रकाशित करते हुए सत्य को उजागर करें आगे विधानसभा सीधी से विधायक पद की उम्मीदवार श्रीमिति रीति पाठक ने कहा कि मैं जनता जनार्दन के दरवाजे पर जा रही हूं और उनसे अपने लिए समर्थन मांग रही हूं जनता हमें भरपूर प्यार और स्नेह दे रही है पत्रकार वार्ता में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा के के तिवारी इंद्र शरण सिंह चौहान प्रमोद द्विवेदी डॉक्टर विक्रम सिंह मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी मौजूद रही। औपचरिक पत्रकार वार्ता के बाद सीधी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जिले की सांसद श्रीमती रीती पाठक से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधा सवाल किया की आपको नकली भाजपा कहते हैं। जिसका जबाब देते हुए सांसद रीती पाठक ने कहा मुझे हंसी आ रही है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने विधानसभा प्रत्याशी रीति पाठक से पूछा भाजपा छोड़कर गए लोगो के आपके आने से घर वापसी की चर्चाएं हो रही हैं इस पर उन्होंने कहा बहुत से लोग आ चुके हैं बहुत आने वाले हैं। बीजेपी में चल रहे असली नकली के गरमा गरम मुद्दे में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी जिले के भाजपा अध्यक्ष देव कुमार सिंह से जब पार्टी का आधिकारिक पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिसको टिकट दिया है वह असली बीजेपी है इसके साथ ही उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए। बीजेपी में चल रहे असली नकली के मुद्दे में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके बृज बिहारी लाल शर्मा की भी एंट्री हो गई आज उन्होंने औपचारिक पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा जो लोग असली नकली का आरोप लगाते हैं उनको अपना इतिहास देखना चाहिए उन्होंने पार्टी के झंडे फाड़े हैं आगे बृज बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि अगर वह असली है दम है तो मैदान में उतर कर देखें जनता बता देगी कौन असली है कौन नकली है।

News TOP Footer