राजनीतिक दल हमें राजनीतिक भागीदारी नहीं देंगे हम उनका सहयोग नहीं करेंगे कहा वैश्य महासम्मेलन ने

सीधी धर्मेंद : 6 अक्टूबर को वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई सीधी और संभागीय इकाई के नव नियुक्त पदाधिकारीओ का सम्मान कार्यक्रम वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री भोला प्रसाद गुप्ता वैश्य महासम्मेलन सीधी के जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें वैसे महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण और गुलदस्ते से स्वागत किया गया। वैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त पदाधिकारियो के स्वागत और सम्मान के दौरान वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री भोला प्रसाद गुप्ता ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को नव नियुक्त पदाधिकारीयो के नामो की जानकारी दी और कहा कि यह सभी पदाधिकारी समाज के हित में और समाज को ऊंचा उठने के लिए कार्य करेंगे इसके साथ ही वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री भोला प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वैश्य महा सम्मेलन के प्रदेश में 50 हजार से भी ज्यादा सदस्य हैं हमें राजनीतिक भागीदारी भी चाहिए जो भी राजनीतिक दल हमें राजनीतिक भागीदारी देंगे हम उनका सहयोग करेंगे और जो राजनीतिक दल हमें भागीदारी नहीं देंगे हम उन्हें सहयोग नहीं करेंगे।
