व्योहारी में राहुल गांधी की जनसभा में सीधी की हो ऐतिहासिक सहभागिता:-कहा अजय सिंह राहुल ने

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी 10 अक्टूबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे जिसकी तैयारी के संबंध में 7 अक्टूबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य एआईसीसी के प्रभारी कुमार आशीष जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन में जिले के समस्त कांग्रेसजनों की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई।सर्वप्रथम महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और राष्ट्रगान के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात बैठक में 10 अक्टूबर को ब्यौहारी में राहुल गांधी की होने जा रही जनसभा में ज्यादा से ज्यादा तादात में कांग्रेस जनों के पहुंचने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सेक्टरवार प्रभारी नियुक्त कर जबाबदारी सौपी गई। बैठक में सभी को जवाबदारी सौंपते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी 10 अक्टूबर को ब्यौहारी में विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं राहुल गांधी की जनसभा में सीधी जिले की ऐतिहासिक सहभागिता होनी चाहिए जिसमें सीधी जिले के कांग्रेसियों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए आप सब राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोग राहुल गांधी को सुनने ब्यौहारी पहुंचे आप सब आज से ही उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में लग जाएं।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बैठक में 10 अक्टूबर को ब्यौहारी में होने जा रही राहुल गांधी की जनसभा की तैयारी के संबंध में रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों को सेक्टर वार जवाबदारी सौंप कर प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही हर सेक्टर से लोग 10 अक्टूबर को राहुल गांधी की जनसभा को सुनने ब्यौहारी पहुंचेंगे। बैठक में समस्त कांग्रेस के साथी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

News TOP Footer