निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश जारी सोशल मीडिया तथा पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखें

सीधी धर्मेंद : निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देते हुए निर्वाचन आयोग के अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी मनोज खत्री ने कहा कि सोशल मीडिया तथा पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखें। इस संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें। उनके अनुरूप समस्त कारवाइयां सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में सहायक संचालक जनसंपर्क सुनील वर्मा ने सोशल मीडिया को निगरानी तथा फेक न्यूज के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केंद्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश शाही, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री मुकेश कुमार मिश्रा सहित कमेटी के सदस्य शामिल हुए।
