पत्रकारो ने कहा माननीय और अफसरो के घर में ड्यूटी बजाते हैं नगर पालिका के कई कर्मचारी

0 196
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शहर की स्वच्छता के संबंध में चर्चा एवं सुझाव के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सीधी मिनी अग्रवाल ने पत्रकार बार्ता बुलाई और पत्रकारो से शहर की स्वच्छता के संबंध में चर्चा करते हुए पत्रकारों से सुझाव देने को कहा जिस पर पत्रकारों ने सोनरचल बस स्टैंड को चौपाटी बनाए जाने पालिका बाजार में ठेले के माध्यम से अतिक्रमण किए जाने नगर पालिका की दुकानों के बाहर सामान लगाकर अतिक्रमण करने की समस्या को शहर के विकास और सुंदरता में बाधक बताया पत्रकारों ने कहा कि शहर में साफ सफाई रहे इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत सम्राट चौक से लेकर लालता चौराहा तक वालंटियर नियुक्त किए जाने चाहिए जो कचरा फैलाने और कचरा रोड में फेंकने वालों पर नजर रखें और उन पर तत्काल कार्रवाई करें इसके साथ ही पत्रकारों ने बीच बाजार में बकरा और मुर्गी के खराब मास को शहर के सूखा नदी में फेके जाने की भी समस्या उठाई पत्रकारों में शहर में यूरिन टॉयलेट न होने और जहां पर हैं वहां पर हो रही गंदगी की भी समस्या उठाई जिस पर सीएमओ मिनी अग्रवाल ने कहा कि हम इस पर एक्शन पर प्लान बनाकर कार्रवाई करेंगे इसके साथ उन्होंने कहा कि अब हम लोगों के ऊपर चालानी कार्यवाही की भी शुरुआत करने जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पुराना बस स्टैंड चौपाटी पालिका बाजार के अतिक्रमण की समस्या उठाई जिस पर उन्होंने कहा कि हम कोई क्रांतिकारी कदम नहीं उठाएंगे लेकिन व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब सवाल उठाया कि नगर पालिका के कई कर्मचारी माननीय और अफसरो के घर में ड्यूटी बजाते हैं इस पर उन्होंने कहा कि हम इस संबंध में जांच कर कर उचित कार्यवाही करेंगे।

News TOP Footer