सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला न्याय मांगने पहुंचे ग्राम पंचायत पडखुरी नंबर 2

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी सीधी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला अपनी पार्टी द्वारा उनका टिकट काट दिए जाने से काफी नाराज है और उन्होंने 2 अक्टूबर को अपने समर्थ को की बुलाई गई सभा में ऐलान किया था कि पार्टी ने उनके साथ अन्याय किया है इसके विरोध में वह अब नया यात्रा निकालेंगे और लोगों के घर-घर जाकर उनसे न्याय मांगेंगे उसी कड़ी में 4 अक्टूबर को पंडित केदारनाथ शुक्ला ने सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडखुरी 2 हरिजन बस्ती आम जनों के बीच में पहुंचकर उनके सामने अपने साथ हुए अन्याय की बात को रखा और उनके साथ देने को कहा पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को उनके साथ खड़े होना है और अन्याय का जबाब देना है।
