सीधी जिले की 215340 महिलाओं के खाते में 21 करोड़ 18 लाख 85 हजार 6 सौ रूपये की राशि डाली गई

0 121
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बुरहानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की मासिक किस्त 1597 करोड़ रूपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की 2 लाख 15 हजार 340 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला 1250 रूपये के मान से 21 करोड़ 18 लाख 85 हजार 06 सौ रूपये अंतरित की गई। जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में खुशियां मनाई गईं। सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। मानस भवन सीधी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। प्रत्येक माह एक निश्चित राशि मिलने से बहनों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अवधेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत कुसमी में 17 हजार 843 महिलाओं, जनपद पंचायत मझौली में 30 हजार 137, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में 45 हजार 45439, जनपद पंचायत सीधी में 56 हजार 25 तथा जनपद पंचायत सिहावल में 52 हजार 770 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, कलेक्टर साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, गणमान्य नागरिकों तथा लाड़ली बहनों द्वारा सहभागिता की गई।

News TOP Footer