पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि हम ही असली बीजेपी है जिनको टिकट मिला है वह नकली है

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के सीधी जिले की विधानसभा सीट से सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटे जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है सीधी के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला पार्टी के द्वारा उनका टिकट काटे जाने से काफी नाराज हैं और वह इसे अपने साथ पार्टी द्वारा किया गया अन्याय बता रहे हैं टिकट वितरण के बाद से ही पंडित केदारनाथ शुक्ला काफी मुखर हैं और वह पार्टी और पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध बयान बाजी भी कर रहे हैं उन्होंने टिकट वितरण के बाद सीधे कहा था कि सीधी की पार्टी की उम्मीदवार मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटो से हरेंगी इसके साथ ही उन्होंने अपने पूरे जिले के समर्थकों को को संदेश देकर ऐलान किया था कि 2 अक्टूबर को अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे कि अब उनका अगला कदम क्या होगा 2 अक्टूबर को पंडित केदारनाथ शुक्ला के घर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए जहां से एक जुलूस के रूप में निकले जुलूस में निकले लोगों के हाथों में भारतीय जनता पार्टी का कोई झंडा नहीं था बल्कि झंडे की जगह तिरंगा था जुलुस गांधी चौक पहुंचा जहां पर पंडित केदारनाथ शुक्ला और उनके पुत्र गुरुदत्त शरण शुक्ल ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मालयर्पण के बाद जुलूस गांधी चौक अस्पताल चौक से चलकर कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचा जहां पर पंडित केदारनाथ शुक्ला उनके पुत्र गुरुदत्त शरण शुक्ला और उनके समर्थ कौन है बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आज के जुलूस में पंडित केदारनाथ शुक्ला के कई ऐसे समर्थक जो सदा उनके आसपास रहते थे मौजूद नहीं थे लोग इसको लेकर भी चर्चा करते नजर आए। कलेक्ट्रेट तिराहे से पंडित केदारनाथ शुक्ला के समर्थक जुलूस की शक्ल में दीनदयाल पार्क पहुंचे जहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया अर्पण के बाद जुलूस में शामिल कई मंडल के अध्यक्ष मझौली नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित अन्य कई लोगों ने पंडित केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटे जाने के विरोध और उनके समर्थन में अपना पक्ष रखा और कहा की पंडित केदारनाथ शुक्ला का जो निर्णय होगा हम उसके साथ हैं। समर्थकों के बाद दीनदयाल पार्क में मौजूद हजारों की संख्या में भीड़ को संबोधित करते हुए पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि हम ही असली बीजेपी है जिनको टिकट मिला है वह नकली भाजपा है इसके साथ ही पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि उनका टिकट काटकर उनके साथ अन्याय किया गया है इसके लिए वह जिले में न्याय यात्रा निकालेंगे उन्होंने कहा कि हम अन्याय का विरोध करेंगे इसके साथ ही पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि हमारा कोई भी कार्यकर्ता भाजपा से इस्तीफा नहीं देगा। पंडित केदारनाथ शुक्ला के उद्बोधन के बाद पत्रकारो से चर्चा के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पंडित केदारनाथ शुक्ला से उनके चुनाव लड़ने के सवालों से लेकर उनके समर्थकों का उनके साथ छोड़ देने पर भी सवाल उठाया गया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा यह परिस्थिति जन्य है समय के साथ यह होता है उन्होंने अपने समर्थकों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह जहां भी रहे तरक्की करें। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनके चुनाव लड़ने पर सवाल उठाया तो वो जबाब देने से बचते दिखाई पड़े। 2 अक्टूबर को पंडित केदारनाथ शुक्ला के समर्थक उनके किसी बड़े कदम का इंतजार कर रहे थे बहुत से समर्थकों को उम्मीद थी कि पंडित केदारनाथ शुक्ला सीधी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक देंगे लेकिन पंडित केदारनाथ शुक्ला ने ऐसा ना करके अपने समर्थकों को फिर से धर्म संकट में डाल दिया है अब उनको यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह कहां जाएं पंडित केदारनाथ शुक्ला अपने को असली बीजेपी का बता रहे हैं और पार्टी से टिकट पानी वाले उम्मीदवार को वह नकली बता रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ता कहां जाए उनके साथ रहे या पार्टी के साथ रहे उसके लिए धर्म संकट पैदा हो गया है जिसका जवाब कार्यकर्ता को अब खुद ढूंढना होगा नहीं तो कार्यकर्ता ना इधर के रहेंगे ना उधर के।
