कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया

सीधी धर्मेंद : भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में 2 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है और उनके योगदान को याद किया जाता है 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा सीधी शहर के गांधी चौक में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया गया श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह, चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू , नगर पालिका सीधी के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह कांग्रेस पार्टी सीधी के संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे कांग्रेस पार्टी के महामंत्री नवीन सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सिंह वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता कुमुदिनी सिंह दिलीप शितानी पूर्व पार्षद अब्दुल मजीद मोहम्मद असलम पार्षद विनोद मिश्रा पार्षद रजनीश श्रीवास्तव अशोक कोरी बृजेंद्र अवधिया मोहम्मद बिलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे। गांधी चौक में राष्ट्रपिता को माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो में जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया इस मौके पर कांग्रेसियों ने लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद किया और कहा की उन्होंने एक मजबूत और सशक्त भारत बनाने में अपना योगदान दिया था।
