चुनाव के पहले ही भाजपा ने पराजय को स्वीकार किया कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

0 449
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश में 150 सीटों की जीत का दावा करते हुए कहा है कि सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को देख कर भाजपा चुनाव के पहले ही अपनी पराजय स्वीकार कर चुकी है अजय सिंह ने कहा कि केंद्र के मंत्रियों को विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए मजबूर करना भाजपा की हताशा और निराशा का परिचायक है कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति, विधायक संजय शर्मा, श्रीमती सुनीता पटेल, नरसिंहपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नरसिंहपुर जिले के कई गाँवो में आयोजित जनाक्रोश यात्रा को सम्बोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के कोने कोने में निकाली जा रही कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब भाजपा सरकार के पतन की कहानी लिख रहा है अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता मंहगाई से परेशान है पढ़े लिखे युवा बेरोजगारी से परेशान हैं महिलाएं और बच्चियां अत्याचार से परेशान हैं किसान कर्ज से परेशान है गरीब बिजली के बिल से परेशान है कर्मचारी वर्कलोड से परेशान है और व्यापारी शोषण से परेशान है उन्होंने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान न हो उन्होंने जनता से कहा कि ऐसी नकारा और गैरजिम्मेदार सरकार को हर हाल में सबक सिखाएं।

News TOP Footer