विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगड़ेगी जनशक्ति चेतना पार्टी

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्ष की पार्टी कांग्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उनका खेल बिगड़ने के लिए चुनावी मैदान में जनशक्ति चेतना पार्टी मैदान में उतर रही है जनशक्ति चेतना पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और पार्टी ने लगभग 150 उम्मीदवारों की सूची भी जारी करने की बात कह दी है 29 सितंबर को सीधी शहर में जनशक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या जी की अगुवाई में पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल जुलूस निकाला जुलूस में हजारों की संख्या में जनशक्ति पार्टी के सदस्य शामिल हुए। जनशक्ति पार्टी का जुलूस सीधी शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए पूजा पार्क में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया जहां पर जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर हमले बोले और कहा कि यह पार्टी विगत पिछले 18 सालों से जनता को लूटने और कसोताने में लगी हुई है महंगाई चरम पर है और भ्रष्टाचार अपनी सीमा लॉन्घ चुका है। पूजा पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या जी ने जनता से आह्वान किया कि वह प्रदेश से जनता को लूटने खसोटने और उनका शोषण करने वाले दोनों दलों को सत्ता से बेदखल कर दें और एक ऐसी पार्टी को सत्ता में ले आए जो नशा मुक्त मांसाहार मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे। जनशक्ति चेतना पार्टी की सभा समाप्त होने के बाद एन इंडिया न्यूज़ ने जनशक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या जी से कई मुद्दों पर खुलकर सवाल किया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को बने हुए अभी 10 वर्ष हुए हैं फिर भी हमें जितना समर्थन मिल रहा है हम उससे संतुष्ट है एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे सवाल किया कि यदि दूसरे दलों से लोग आते हैं तो क्या आपकी पार्टी उन्हें टिकट देगी इसका जवाब देते उन्होंने कहा कि हमारे दल में जो आए वह नशा मुक्त और चरित्रवान होना चाहिए।
