धौहनी विधानसभा के धरना दे रहे आदिवासियों की मांगों के समर्थन में पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह

0 443
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 29 सितम्बर को धौहनी विधानसभा के आदिवासी समाज के लोग संजय गांधी टाइगर रिजर्व से अपने विस्थापन उचित मुआवजा राशि के साथ अन्यत्र जमीन और आवास उपलब्ध कराने की मांग सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर,जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती श्यामबती सिंह,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तिलकराज सिंह प्रवक्ता पंकज सिंह,कुसमी जनपद उपाध्यक्ष भूपाल सिंह,अखिलेश सिंह,संजय साहू, रामकृष्ण गुप्ता दीपू सिंह सहित कांग्रेसजनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया धौहनी विधानसभा अंतर्गत आदिवासी भाइयों ने संजय टाइगर रिजर्व से विस्थापन मुआवजा सहित विभिन्न समस्यो को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने सीधी पहुंचे थे उनका मांगपत्र अनुविभागीय अधिकारी द्वारा लिया गया। धौहनी से अपनी मांगों के लिए सीधी पहुंचे आदिवासियों ने धरना प्रदर्शन कर संजय टाइगर रिजर्व से विस्थापन की समस्या उचित मुआवजा राशि की मांग बैगा प्रोजेक्ट जिले में लागू किए जाने रोड बिजली पानी आज की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर अपना ज्ञापन सौंपा। आदिवासी भाइयों की मांगों का समर्थन करने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा स्वयं को आदिवासियों का हितैषी बताती है लेकिन आज तक सीधी में बैग प्रोजेक्ट लागू नहीं हो सका संजय गांधी टाइगर रिजर्व के विस्थापन की समस्या बहुत बड़ी है आदिवासियों को जबरन बिना उचित मुआवजे के वहां से हटाया जा रहा है उन्हें दूसरी जगह नहीं आवंटित की जा रही है ऐसे में वह अपना परिवार लेकर कहां जाएं रोड बिजली पानी की समस्या आदिवासी बहुल क्षेत्र में सबसे ज्यादा है उन्होंने आगे कहा कि आज अपनी मांगों को लेकर हमारा आदिवासी समाज आक्रोशित है और वह सीधी पहुंच है कांग्रेस उनकी प्रत्येक मांग का पुरजोर समर्थन करती है और हम उन्हें आश्वस्त करते हैं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उनकी एक-एक समस्या का निराकरण तत्परता के साथ किया जाएगा।

News TOP Footer