जन आक्रोश से कितनी भयभीत है भाजपा प्रत्याशियों की सूची बता रही है कहा अजय सिंह राहुल ने

0 581
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि 18 साल के कुशासन और भ्रष्ट सरकार के आचरण से उपजे जनाक्रोश को देखते हुए भाजपा नेता भयभीत हो चुके हैं| भाजपा द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची से स्पष्ट हो चुका है कि शिवराज सरकार एवं भाजपा नेतृत्व जनता से कितना डरा हुआ हैकांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, राज्यसभा सांसद विवेक तनखा, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, विधायक विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जबलपुर जिले के कैंट, जबलपुर पूर्व, जबलपुर मध्य, जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के जो नेता अपने कार्यकर्ताओं को टिकट बांट रहे थे उन्हें अब गलियों में खाक छानने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने खुद ही इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें इस बात की कल्पना हरगिज़ नहीं थी कि उन्हें स्वयं विधानसभा का चुनाव लड़ना पड़ेगा अजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं होता कोई भी सरकार जब जनसेवा से नाता तोड़कर अपना खजाना भरने में लग जायेगी उस सरकार का पतन सुनिश्चित है मप्र में गरीबों, दलितों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों एवं कर्मचारियों पर जिस प्रकार से अत्याचार किया गया है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की इतनी शर्मनाक पराजय होगी जिसकी कल्पना भाजपा नेताओं को शायद नहीं होगी। राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी आखरी सांसें गिन रही है| उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महाकौशल क्षेत्र से भाजपा की ऐसी दुर्गति होने जा रही है जिसकी कल्पना नहीं कि जा सकती| तनखा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आप कांग्रेस के झंडे के नीचे आकर एक जन हितैषी सरकार की बुनियाद रखिये।

News TOP Footer