कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन

सीधी धर्मेंद : आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत । कलेक्टर द्वारा शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से जिले वासियों से अपील की गई है कि आगामी त्यौहारों गणेश चतुर्थी, मिलाद-उन-नबी, दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से सजग रहकर भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करें तथा ईकोफ्रेंडली वातावरण में त्यौहार मनाएं। हम सभी के द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत बनायेगा। कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि त्यौहारों को मनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि सभी सुरक्षात्मक उपाय कर लिए गए हैं। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं हो तथा यातायात का सुचारू रूप से संचालन जारी रहे। बैठक में यातायात के सुचारू संचालन के लिए निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस द्वारा सतत रूप से चैकसी रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, चुरहट शैलेश द्विवेदी, मझौली आर पी त्रिपाठी सहित शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
