पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में विंध्य क्षेत्र से निकलेगी दो यात्राएं

0 463
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं जनआक्रोश यात्रा के विंध्य क्षेत्र के मीडिया समन्वय शहरयार खान ने जवाहर कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित कर जनआक्रोश यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के जन जन के हक की आवाज बुलंद करने जनआक्रोश यात्रा आयोजित हो रही है पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताद्वय आकाश राज पाण्डेय एवं पंकज सिंह भी साथ रहे। यात्रा के संबंध में विस्तार से बताते हो पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पहली यात्रा रीवा जिले से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई एवं दूसरी यात्रा सिंगरौली जिले से पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में निकलेगी दोनों यात्राओं का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर में 7 रूटो से 3 अक्टूबर तक जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश प्रवक्ता एवं यात्रा मीडिया समन्वयक ने कांग्रेस कार्यालय सीधी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यह यात्राएं 19 सितंबर से शुरू हो रही हैं जो प्रदेश के विभिन्न 7 रूटों पर करीब 12000 किलोमीटर का सफर पूरा करेंगी। पत्रकार वार्ता के बाद मीडिया समन्वय शहरयार खान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों के जबाब दिया और कहा की 19 सालों से प्रदेश की बदहाली और बर्बादी का जनता में शिवराज राज के ख़िलाफ़ जो असंतोष था, वो अब “जन आक्रोश” में तब्दील हो गया है।

News TOP Footer