विधानसभा निर्वाचन की तैयारियो का जायज़ा लेने पुलिस कप्तान ने आहूत की मासिक अपराध गोष्ठी,

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी स्थित सभागार में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियो को जानने के लिये पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी श्रीमती प्रिया सिंह, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, एसडीओपी कुसमी रोशनी सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सच्चितानंद प्रसाद एवं समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराधों का तुलनात्मक थानावार अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर अधिकतम एवं त्वरित अपराध निकाल हेतु निर्देशित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु समस्त अधिकारियो को तैयार रहने एवं क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिती के साथ साथ आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
