भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जित करने गए तीन बच्चे जमुनिहा बांध में डूबे नहीं मिले शव तलाश जारी

सीधी धर्मेंद : 18 सितम्बर को सीधी कोतवाली अंतर्गत ग्राम जमुनिहा के बांध में हरितालिका तीज के दिन भगवान् विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जित करने गए तीन बच्चों के डूबने की दर्दनाक खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए है लेकिन कई घंटे की तलाश के बाद भी अभी बच्चों के शब बरामद नहीं हुए हैं। बताया गया कि विश्वकर्मा पूजन के दूसरे दिन पांच बच्चे मूर्ति विसर्जित करने के लिए बंद पहुंचे थे जहां पर यह घटना घट गई इस दौरान दो बच्चों को तो बचा लिया गया लेकिन तीन बच्चे पानी में गुम हो गए जिसमे दो गुप्ता परिवार के और एक विश्वकर्मा परिवार के बताए जा रहे हैं खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव टीम को लापता तीनों बच्चों के शब नहीं मिले थे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है वही त्योहार के दिन हुई इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों और उनके गांव में मातम छाया हुआ है।
