पूजा पार्क में भगवान श्री गणेश के परिसर में 19 सितंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

सीधी धर्मेंद : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीधी शहर के पूजा पार्क में भगवान श्री गणेश के भक्त भोला प्रसाद गुप्ता द्वारा गणेश उत्सव के तहत भगवान श्री गणेश के मंदिर में भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा अर्चना और अखंड श्री रामचरित मानस संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है पूजा पार्क में भगवान श्री गणेश के परिसर में यह भंडारा विगत 23 वर्षों से किया जा रहा है भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना और अखंड मानस की शुरुआत के पूर्व कार्यक्रम के आयोजक भोला प्रसाद गुप्ता ने मीडिया को पूजा पार्क में श्री गणेश उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और भंडारे की जानकारी देते हुए लोगों से कार्यक्रमों और 19 सितंबर को भंडारे में शामिल होने की अपील की है।
