नगर आगमन पर भक्तो ने किया पुरानी गल्ला मंडी के महाराज भगवान श्री गणेश का स्वगत

0 492
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 18 सितंबर से पूरे देश के साथ सीधी जिले में भी गणपति उत्सव की शुरुआत हो रही है सीधी जिले में हर वर्ष पारंपरिक रूप से भगवान गणपती की मनमोहक मूर्तियां सोनाचल बस स्टैंड और पुराना गल्ला मंडी के भक्तों द्वारा स्थापित की जाती है और विधिवत भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है इस वर्ष गल्ला मंडी के महाराज भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा पुराना गल्ला मंडी के भक्तों द्वारा स्थापित की जा रही है 17 सितंबर को भगवान गणेश पुरानी गल्ला मंडी के महाराज की विशाल प्रतिमा सीधी पहुंची तो भक्तों ने ढोल तासे और भजन कीर्तन के साथ उनका स्वागत किया और शहर में जुलूस निकालकर उनकी जय जयकार की पुराना गल्ला मंडी के महाराज भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा अर्चना करके स्थापना की जाएगी और भक्त उनकी पूजा और सेवा करेंगे।

News TOP Footer