अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने किया भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन

0 104
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ब्लॉक इकाई जिला सीधी द्वारा 17 सितम्बर को भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन सीधी शहर के एक विवाह घर में किया गया कार्यक्रम में भगवान से विश्वकर्मा की पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना की गई इसके बाद भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा बबलू विश्वकर्मा जी, मुनिराज विश्वकर्मा, के एल विश्वकर्मा,सहित सीधी जिले के कोने-कोने से आए विश्वकर्मा समाज के गणमान्य अतिथि और समाज के लोग मौजूद रहे भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को साक्षर और शिक्षित बनाएं जिससे समाज आगे बढ़े समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा और बेहतर भविष्य दीजिए। कार्यक्रम के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू विश्वकर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी और कहा कि समाज को जागरूक और शिक्षित करना ही हमारा उद्देश्य है।

News TOP Footer