कलेक्टर साकेत मालवीय ने आदेश जारी कर सेमरिया एवं खाम्ह को उप तहसील घोषित किया

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री की घोषणा दिनांक 17.02.2023 सेमरिया एवं खाम्ह उप तहसील बनाई जायेगी, के क्रम में मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के परिपत्र दिनांक 13 जनवरी 2022 तथा राजस्व विभाग का परिपत्र दिनांक 16 जनवरी 2015 के अनुसार कलेक्टर साकेत मालवीय ने आदेश जारी कर तहसील गोपद बनास के राजस्व निरीक्षक मण्डल सेमरिया में सेमरिया एवं खाम्ह को उप तहसील घोषित किया है। उक्त नव गठित उप तहसील सेमरिया का मुख्यालय सेमरिया एवं उप तहसील खाम्ह का मुख्यालय खाम्ह रहेगा। जारी आदेशानुसार तहसील गोपद बनास की नव गठित उप तहसील सेमरिया में 12 पटवारी हल्के एवं 22 गाॅव ) सम्मिलित है, जिनका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 6229.074 हे. तथा कुल जनसंख्या 43027 है। इसी प्रकार तहसील गोपद बनास अंतर्गत नव गठित उप तहसील खाम्ह में 12 पटवारी हल्के एवं ग्राम 30 सम्मिलित हैं, जिनका कुल भागोलिक क्षेत्रफल 9831.137 हे. एवं कुल जनसंख्या 39718 हैं। उक्त नवगठित उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सेमरिया एवं नायब तहसीलदार खाम्ह सप्ताह में दो-दो दिवस राजस्व कार्यों का विधिवत निराकरण राजस्व नियमावली अनुसार किया जाना सुनिश्चित करेंगे। नवगठित उप तहसील सेमरिया एवं उप तहसील खाम्ह का संचालन सामुदायिक भवन/ग्राम पंचायत भवन में नियत किया गया है।
