‘‘रोजगार दिवस’’ पर स्वरोजगार योजना के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

0 112
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के युवाओं को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में माह के एक दिन को रोजगार दिवस के रूप में मनाया जाता है। 24 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। सीधी जिले में जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रोजगारोन्मुखी योजनाओं का लाभ हमारे प्रदेश के नौजवानों को हो रहा है। इसके साथ ही शासन की तरफ से कई प्रशिक्षण कार्यक्रम, योजनाओं के तहत अनुदान, ब्याज में छूट, आसान लोन उपलब्ध करवाने जैसी व्यवस्थाएं स्वरोजगार के लिए बना कर क्रियान्वित की गई हैं। कलेक्टर साकेत मालवीय ने रोजगार और स्वरोजगार योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र नवीन कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जिले के 2010 हितग्राहियों को 31 करोड़ 10 लाख से अधिक का ऋण वितरित किया गया है। कार्यक्रम में एलडीएम जगमोहन, सीईओ अंत्यावसायी ए एस शुक्ला, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग सुमन द्विवेदी, डीपीएम आजीविका मिशन पुष्पेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

News TOP Footer