मुख्यमंत्री के जिले में प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रमों की कलेक्टर साकेत मालवीय ने की समीक्षा

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय का दिनांक 01 सितम्बर 2023 को सीधी जिले में प्रवास प्रस्तावित है जिसमें सीधी मेडिकल कालेज का भूमिपूजन, सिविल हास्पिटल रामपुर नैकिन का भूमिपूजन तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन प्रस्तावित है। कलेक्टर ने उक्त को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने सभी निर्माण विभागों से प्रस्तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन की जानकारी तत्काल उपलब्ध करायें। इसी प्रकार कलेक्टर ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने वाले हितग्राहियों की भी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
