कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती

सीधी धर्मेंद : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की विशेष उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में पटेहरा एवं पडखुरी में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरमबाबा रविनाथ गोस्वामी द्वारा किया गया। स्व.राजीव गांधी की जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया. राजीव गांधी की आज जयंती है जिसे हम सद्भावना दिवस के रूप में मनाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं 40 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के भारतीय प्रधान मंत्री बने और अपने कार्यकाल के दौरान, राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई पहल और नीतियां पेश कीं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और भारत को तकनीकी रूप से उन्नत राष्ट्र में बदलने के लिए “विज़न 2020” कार्यक्रम शुरू करते हुए प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटरीकरण और दूरसंचार पर जोर दिया। भारत के अंदर कंप्यूटर कांति राजीव गांधी जी की देन है जो आज भारत को गति और ऊंचाइयों प्रदान कर रही हैं। स्वर्गीय राजीव जी राष्ट्र के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं राष्ट्र उनके योगदान को सदैव याद रखेगा। जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में मातृशक्ति युवा साथी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
