जमीनी विवाद को लेकर 10 आदिवासी परिवार के जुग्गी छोपडियो को जलाया

सीधी धर्मेंद : जिले में आदिवासियों के ऊपर बढ़ रहे अत्याचार का दौरा हमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक घटनाएं आती जा रही हैं ऐसा ही वाक्य कल बहरी थाना के ग्राम छुहिया ग्राम पंचायत का सामने आया है जहां एक दर्जन आरोपियों ने जमीनी विवाद को लेकर 10 आदिवासी परिवार के जुग्गी छोपडियो को जला दिया।और झोपड़िया में आग लगाकर गाली गलौज और उनके साथ मारपीट की गई है उक्त घटना का वीडियो वायरल हैजिसे देखने के बाद लगता है कि पूरे गांव में अराजकता का माहौल बना हुआ है आरोपियों को पुलिस और कानून व्यवस्था का कोई खौफ नहीं है घटना के बाद पीड़ितों ने बाहरी थाने में पहुंचकर न्याय की मांग की साथ ही जिला मुख्यालय पहुंच कर पुलिस के आला अधिकारियों से अपनी फ़रियाद की जहा पर पीड़ितों को अरविंद श्रीवास्तव (एडिशनल एसपी सीधी) द्वारा कार्यवाही का पूरा आस्वाशन दिया गया।-
