भाजपा के उत्तर प्रदेश के चारों विधानसभाओं में आए विधायकों ने शुरू किए संगठनात्मक प्रवास

0 207
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार जिले की चारों विधानसभा चुरहट में कानपुर एमएलसी अरुण पाठक, धौहनी में बनारस कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सीधी में करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद और सिहावल विधानसभा में लखीमपुर खीरी विधायक योगेश वर्मा जिले में पहुंचकर, संगठनात्मक प्रवास प्रारंभ कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रवास की व्यापक रचना की है।प्रथम दिवस विधानसभाओं के प्रवासी विधायकों ने जिला पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल के अध्यक्षों की बैठक, सोशल मीडिया की समीक्षा, विधानसभा टोली एवं टीम के साथ दोपहर का भोज, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ बातचीत और सायं काल विचार परिवार जनों के साथ बातचीत एवं संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सीधी विधानसभा की बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कार्यकर्ताओं के हाल-चाल जानने के पश्चात कहा कि हम सभी जो कुछ भी और जहां भी हैं वह भारतीय जनता पार्टी के कारण संभव हुआ है। इसलिए व्यक्तियों से मतभेद हो सकते हैं, किंतु हम सब भाजपा परिवार के ही अंग हैं। भाजपा है तो, हम हैं। इस विचार से हमें आगामी दिनों में संपन्न होने वाले चुनाव में एक जुटता के साथ लगना है और विजय श्री हासिल करनी है।

News TOP Footer