लोकसभा का चुनाव लड़ने का उनका कोई व्यक्तिगत टारगेट नहीं है – कहा अजय प्रताप सिंह ने

सीधी धर्मेंद : 17 अगस्त को राज्यसभा के सांसद श्री अजय प्रताप सिंह ने संसद सत्र के दौरान सरकार द्वारा पास किए गए जनहित के बिलों की जानकारी देने के लिए सीधी शहर के उच्च विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता बुलाई गई पत्रकार वार्ता में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे बिलों को पास किया है जो जन हितेषी है और ऐसे कानूनों को बदला है जो अंग्रेजों के बनाए हुए थे और लंबे समय से चल रहे थे पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने मौजूद मीडिया कर्मियों के किए गए अलग अलग सवालों के जवाब दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने राज्यसभा के सांसद अजय प्रताप सिंह से सवाल किया गया की क्या आप सीधी लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी करेंगे। क्या सीधी को मंत्री पद क्या आपसी मतभेदों की वजह से नहीं मिला। चुरहट अंतर्गत पटपरा तहसील को लेकर पार्टी में आपस में मतभेद क्यों है। और जातिगत समीकरण वनता है तो क्या आप सीधी या सिहावल में विधायक पद के लिए दावेदारी करेंगे एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए इन सभी सवालों का राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने बड़ी साफगोई से जवाब दिया और कहा कि लोकसभा का चुनाव लड़ने का उनका कोई व्यक्तिगत टारगेट नहीं है।
