‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान में शिलाफलक का किया गया अनावरण

0 131
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को नगर पालिका सीधी अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रीती पाठक तथा विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल द्वारा ‘वीरों का वंदन’’ कार्यक्रम के तहत कर्तव्य पर रहते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा शिलाफलकम का लोकार्पण किया गया। शिलाफलक में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों लांस नायक श्री श्यामलाल सिंह, हवलदार श्री बृजभूषण तिवारी, जीडीआर श्री ताम्रध्वज सिंह, सिपाही श्री धरम पाल सिंह एवं श्री रामसिया मिश्रा के नाम अंकित हैं। सांसद, विधायक सहित पार्षद गणों पूनम सोनी, आनंद परियानी, कुमुदिनी सिंह, हल्के सोनी, शुभा देवी कोल, बाबूलाल कुशवाहा, कलेक्टर साकेत मालवीय, सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, एडीएम राजेश शाही, एसडीएम नीलेश शर्मा, सीएमओ मिनी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सांसद रीती पाठक ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जन को पंच प्रण की शपथ दिलाई। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव तथा शहरी क्षेत्र के वार्डों से पवित्र मिट्टी संकलित कर नई दिल्ली भेजा जाएगा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का श्मेरी माटी मेरा देशश् अभियान देश में देशभक्ति के भाव को जागृत करने तथा लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है विधायक सीधी श्री शुक्ल ने कहा कि आज देश आजादी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है और शताब्दी की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह अभियान देश की युवा पीढ़ी को देश से समर्पण के भाव से जुड़ने की प्रेरणा दे रहा है। कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि यह अभियान हमें देश की विरासत से जोड़ने का अभियान है। यह हमें वीर शहीदों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेने, अपने राष्ट्रीय चिन्हों का सम्मान करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति उत्तरदायी बनाने की पहल है। इसके पूर्व सांसद श्रीमती पाठक ने जिले के नगर पालिक परिषद सीधी के लाड़ली लक्ष्मी वाटिका अमृत वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण किया।

News TOP Footer