जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

0 349
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 की गतिविधियां 2 अगस्त से जारी हैं। 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन किया गया है। 31 अगस्त तक प्रत्येक कार्य दिवस पर बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेंगे। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय द्वारा विधानसभा क्षेत्र चुरहट के मतदान केन्द्रों कंघवार तथा झलवार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित मतदान केन्द्रों के बीएलओ केन्द्र में उपस्थित पाए गए किन्तु निरीक्षण पंजी में बीएलओ सुपर वाइजर तथा सेक्टर अधिकारी का निरीक्षण होना नहीं पाया गया। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों को गंभीरता से लें। निर्धारित दिवसों पर बीएलओ अनिवार्य रूप से मतदान केन्द्र में उपस्थित रहकर मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन के लिए आवेदन लेंगे। ऐसे नागरिक जो 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम आवेदन लिए जाएगें। उन्होने समस्त बीएलओ सुपर वाइजर तथा सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निरीक्षण पंजी में अनिवार्य रूप से टीप दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी बीएलओ और मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करेंगे। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत शनिवार एवं रविवार को विशेष शिविर लगाएं जायेंगे। यह शिविर 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को लगाए जाएंगें। भ्रमण के दौरान उपखण्ड अधिकारी चुरहट शैलेष द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer