गरीब सर्वहारा वर्ग के नेता श्री बृजेंद्र नाथ सिंह मिस्टर की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि

0 502
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 4 अगस्त को सीधी जिले ने एक ऐसे नेता की पुण्यतिथि मनाई जो गरीबों के हितैषी थे गरीबों के दुख दर्द में उनके साथ खड़े होते थे जिन्होंने राजनीति के क्षेत्र में अपनी धाक सीधी से लेकर दिल्ली तक वनाई और अपने राजनीतिक कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित कई राजनीतिक हस्तियों को सीधी जिले की धरती पर लेकर आए जी हां हम बात कर रहे हैं सीधी जिले के सर्वहारा वर्ग के नेता श्री बृजेंद्र नाथ सिंह मिस्टर की जिनकी आज आठवीं पुण्यतिथि है स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह मिस्टर दादा के गुजर जाने के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को उनके पुत्र आकाश सिंह रिंकू और विकास सिंह पिंकू ने बखूबी संभाल रखा है और वह अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए गरीब जरूरतमंद और मददगार लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। 4 अगस्त को स्वर्गीय विजेंद्र सिंह मिस्टर की पुण्यतिथि के मौके पर उनके गृह ग्राम कमर्जी हाउस से लगे तालाब में उनकी पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के कोने कोने से कई सैकड़ा लोगों ने पहुंचकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भी स्वर्गीय विजय नाथ सिंह मिस्टर की आठवीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी याद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस मौके पर भजन संगीत कार्यक्रम के भी आयोजन किए गए थे जिसको नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने बैठकर शांत मन से सुना। इस मौके पर मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह मिस्टर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह गरीब और सर्वहारा वर्ग के नेता थे उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में अपनी एक अलग छाप और पहचान छोड़ी है उनकी विरासत को आज उनके दोनों पुत्र आगे बढ़ा रहे हैं। पुण्यतिथि कार्यक्रम से वापस लौटते समय मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एन टीवी इंडिया न्यूज़ से स्वर्गीय वृजेन्द नाथ सिंह मिस्टर से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया साथ ही उनके व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला।

News TOP Footer