विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने धरने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

0 439
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 4 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में अघोषित विद्युत कटौती को रोकने एवं अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर सिहावल में आयोजित कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रशासनिक अधिकारियों के एक सप्ताह में समाधान करने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। विधायक श्री पटेल ने धरना स्थल पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सिहावल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं शासन-प्रशासन की लापरवाही,उदासीनता एवं जन विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाता,नौजवान एवं आमजन परेशान और बेहाल है। इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती,जली-कटी विद्युत केबल, जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर को महीनो बाद भी नहीं बदला गया है। विद्युत के अधिक बिल से किसान एवं आमजन त्रस्त हो रहे हैं। राजस्व के नामांतरण,सीमांकन बटवारा,रजिस्ट्री नामांतरण, आपदा राहत में विलंब।अधिकारियों का कार्यालय में नहीं बैठने से राजस्व प्रकरण व अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। कर्मकार व संबंल के श्रमिक पंजीयन के लिए गरीबों को भटकना पड़ रहा है। कर्मकार व संबल की राशि भी सालों से हितग्राहियों को नहीं दी गई। वृद्धा पेंशन व दिव्यांग पेंशन के पात्र हितग्राहियों को संबंधित पेंशन में नहीं जोड़ा जा रहा है। मनरेगा का मटेरियल एवं मजदूरी भुगतान महीनों से नही किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद विधायक श्री पटेल ने जन विरोधी नीतियों के विरोध में 11 सूत्री ज्ञापन मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा। और धरना ख़तम किया। धरना स्थल पर अधीक्षण यंत्री,पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सीधी,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,सिहावल,तहसीलदार सिहावल अन्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आज मान. उच्चतम न्यायालय ने आद.श्री राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ाया है। सत्यमेव जयते,सत्य की जीत हुई । नफ़रत के खिलाफ, मोहब्बत की जीत हुई है।

News TOP Footer