पूजा पार्क में आयोजित समरसता यात्रा संवाद कार्यक्रम में नहीं जुटी जनता खाली रही कुर्सिया

0 444
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जन-जन तक संत शिरोमणि श्री रविदास जी की शिक्षाओं को पहुंचाने तथा एक समरस समाज की स्थापना के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 5 समरसता यात्राएं निकाली जा रहीं हैं। ये यात्राएं प्रदेश के प्रत्येक ग्राम से एक मुठ्ठी मिट्टी और पवित्र नदियों का जल एकत्रित कर सागर पहुंचेगी जहाँ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को 35 एकड़ में 100 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले संत शिरोमणि श्री रविदास के मंदिर का शिलान्यास करेंगे। उक्त बातें समरसता यात्रा के प्रभारी डॉ कैलाश जाटव ने पूजा पार्क में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहीं। इसके पूर्व समरसता यात्रा के सीधी विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। पूजा पार्क में विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी के चरण पादुका, उनके जन्मस्थली की मिट्टी तथा गंगा जल कलश का पूजन किया। डॉ जाटव ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी सामाजिक सद्भाव समरसता तथा समानता के मुखरवाणी थे। उन्होने अपने जीवन में जात-पात, छुआछूत तथा कुप्रथाओं का जमकर विरोध किया तथा अपने विचार और वाणी से मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। विधायक सीधी श्री शुक्ल ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी थे। उन्होंने अपनी शिक्षाओं से अपने समकालीन संतों को बहुत ही प्रभावित किया था। सीधी शहर के पूजा पार्क में आयोजित श्री रविदास जी की समरसता यात्रा के संवाद कार्यक्रम में कार्यक्रम के आयोजक पर्याप्त भीड़ नहीं जुटा सके और पूजा पार्क में रखी अधिकांश कुर्सियां कार्यक्रम के प्रारंभ से कार्यक्रम के अंत तक खाली रही कार्यक्रम में लोगों की भीड़ ना पहुंचने की चर्चा जगह जगह हो रही है जिला मुख्यालय में कार्यक्रम के आयोजन में जनता का ना पहुंचना नई.नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

News TOP Footer