रीवा सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा को SI ने मारी गोली हालत नाजुक

0 188
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  रीवा जिले में आज इस खबर के मिलते ही हड़कंप मच गया की सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके मातहत कर्मचारी उप निरीक्षक बीआर सिंह है। उक्त घटना के घटित होने के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन फानन में थाना प्रभारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैऔर चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया की TI पर हुई फायरिंग के बाद थाने के अंदर एक दूसरी फायरिंग की आवाज भी सुनाई दी गई थी. जानकारी के मुताबिक आरोपी SI को थाने के अंदर ही एक कमरे में लॉक कर दिया गया है. बताया गया है कि सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा और उप निरीक्षक बृजराज सिंह (बीआर सिंह) के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस होने लगी। ऐसे में बीआर सिंह ने थाना प्रभारी पर गोली चला दी. थाना परिसर में गोली चलने की घटना से हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए मिनरवा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उनके उपचार में जुटे हुए हैं। यहां मिनरवा अस्पताल परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है और वरिष्ठ अधिकारियो ने अस्पताल पहुंच कर स्थित पर नजर रखे हुए है। फिलहाल दोनों के बीच थाना परिसर में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई यह कारण अभी अज्ञात बना हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोली मारने के बाद एएसआई बृजराज सिंह ने खुद को टीआई चेंबर में बंद कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में दो गोलियां लगी हैं। इस घटना के बाद सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया गया की एएस आई बीआर सिंह अभी सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्थत थे वहीं पर पदस्थी थे।

News TOP Footer