भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और परिश्रम की पराकाष्ठा से बनी पार्टी कहा महामंत्री रावत ने

0 421
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और परिश्रम के पराकाष्ठा से बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ता आधारित होने के कारण हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी की जवाबदारी बड़ी है। जितना बड़ा पद, उतनी बड़ी जिम्मेदारी। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और संभागीय संगठन प्रभारी रणबीर सिंह रावत ने अल्प प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में तथा भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय,  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेंद्र पाण्डेय  और पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में कार्यकर्ताओं की अनौपचारिक बैठक के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में कहीं। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री रावत ने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर पार्टी और संगठन के लिए कार्य करें। चुनाव में जीत का कोई विकल्प नहीं, इसलिए जीत और केवल जीत। बूथ का अध्ययन अनिवार्य रूप से करें। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रावत ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है और देश की जनता भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व की ओर। इसलिए हमारी जवाबदारी और बड़ी हो जाती है। संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर निर्माण हेतु प्रदेश व्यापी रथ यात्रा का जिक्र करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री रावत ने कहा कि हम सभी का संत रविदास जी के भव्य और यादगार मंदिर के निर्माण में योगदान होना चाहिए। प्रदेश महामंत्री श्री रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देव तुल्य कार्यकर्ता होता है, बिना किसी स्वार्थ, बिना किसी पूर्वाग्रह और बिना अपेक्षा के भारत माता की सेवा ही पार्टी की सेवा है, ऐसा मानकर दिन-रात लगा रहता है। स्वागत भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आगामी दिनों में संपन्न होने वाले सभी विधानसभा चुनावों में हम शानदार और यह ऐतिहासिक जीत दर्ज करें, यही पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, रविचंद सिंह परिहार,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News TOP Footer