चन्द्रेह में आदिवासी समाज की भव्य नंदी यात्रा में अजय सिंह ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

0 526
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 24 जुलाई को चुरहट विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समाज के द्वारा सावन के पवित्र मास में भव्य नंदी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने शामिल होकर चंद्रेह स्थित भगवान शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सब के कल्याण की कामना की। उक्त अवसर पर हजारों की तादाद में शिव भक्त नंदी यात्रा और जलाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सुबह ग्राम पोस्ता से प्रारंभ विशाल नंदी यात्रा में बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहन कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा की इस दौरान डीजे पर भगवान शंकर के भजन लोगों का उत्साह और हौसला बढ़ा रहे थे। नंदी यात्रा के जलाभिषेक के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भंवरसेन संगम स्थल सोनभद्र का पवित्र जल लेने आए और जल लेकर शिव मंदिर पहुंचे इस दौरान पूरे रास्ते में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भक्ति भाव विभोर होकर यात्रा में सम्मिलित हुए। चंद्रेह शिव मंदिर में पूजा पाठ हवन के बाद भगवान् शिव और नंदी की विधि विधान से पूजा की गई। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करके नंदी की पूजा अर्चना करने के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को नंदी यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे जानना चाहा कि आपने भगवान शिव और नंदी से क्या वरदान मांगा है इस पर उन्होंने कहा कि हमने क्या मांगा है यह सबको नहीं जानना चाहिए। पूजा के बाद मंदिर परिसर के बगल में विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। नंदी यात्रा जलाभिषेक और भंडारे में चुरहट विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी समाज के भाई बहन माताओं के साथ क्षेत्रवासी भारी तादाद में सम्मिलित हुए।

News TOP Footer