मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह की तीखी प्रतिक्रिया कहा कि गद्दारों के लिए अब कांग्रेस में कोई जगह नहीं

0 111
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले की ग्राम टिकरी में श्री आनंद सिंह जी ‘शेरगांव’ के द्वारा स्थापित पूज्य दाऊ साहब स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण और परिणय वाटिका का शुभारंभ मप्र के नेता प्रतिपक्ष डा. श्री गोविंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष – युवा कांग्रेस मध्यप्रदेश विक्रांत भूरिया और मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया और सीधी रीवा सतना शहडोल सिंगरौली कटनी जिले से पधारे अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ किया। प्रतिमा अनावरण के बाद कार्यक्रम के आयोजक आनंद सिंह शेरगांव और उनके परिजनों ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम में मौजूद मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अपना उद्बोधन देते हुए भारत सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कुमार अर्जुन सिंह जी के उनके देश के विकास ने दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि दाऊ साहब ने गरीब पिछड़े शोषित और जरूरतमंदों को विकास की राह दिखाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि हमें दाऊ साहब से राजनीति सीखने का अवसर प्राप्त हुआ उन्होंने सदैव गरीबों की भलाई के काम किए हैं उनकी प्रतिमा को स्थापित करके आयोजकों ने बड़ा काम किया है कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कार्यक्रम में आए मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और विक्रांत भूरिया को धन्यवाद दिया और कहा कि हम सब दाऊ साहब के बताए मार्ग पर चलकर जनता की सेवा का काम करेंगे कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अतिथियों को स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह प्रदान किया कार्यक्रम में आए मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह से एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सिंधिया गुट के घर वापसी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गद्दारों के लिए अब कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि पीठ में छुरा भोंक कर जाने वाले किसी भी नेता को पार्टी में जगह नहीं मिलेगी उसके अलावा जो भी भाजपा छोड़ कर आना चाहेंगे उनका स्वागत है।

News TOP Footer