अपने दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुए में कूदकर कर ली आत्महत्या

सीधी धर्मेंद : सीधी सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम मूडी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पुराने कुएं में गांव के ही कुशवाहा परिवार की एक महिला समेत उसके दो मासूम बच्चों का शव कुएं में तैरता मिला कुएं में महिला और बच्चों का शव मिलने की सूचना थाना कोतवाली को दी गई जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मृतकों के सब बाहर निकाले बताया गया कि मृतक महिला का नाम प्रमिला कुशवाहा उम्र 28 वर्ष अपने दो बच्चे जिनमें श्रेयांश उम्र 5 वर्ष और सिद्धार्थ उम्र 7 वर्ष के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच पड़ताल शुरू करते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी शहर से लगे ग्राम मूडी में हुई इस सनसनीखेज मामले के संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रारंभिक जांच में महिला के द्वारा अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है आगे उन्होंने कहा कि महिला का अपने परिजनों के साथ कुछ विवाद होने की भी बात सामने आ रही है पुलिस जिसकी गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। सीधी शहर से लगी ग्राम मोडी में महिला के द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की चर्चा घर-घर में हो रही है लोगों का कहना था कि महिला को आत्महत्या ही करनी थी तो उसको अपने मासूम बच्चों को नहीं मारना था क्योंकि उन्होंने तो अभी दुनिया ही नहीं देखी और ना तो उनका किसी से विवाद था महिला ने जो आत्मघाती कदम उठाया है उसको जिसने भी सुना उसका दिल दहल उठा। लोह मृतक महिला के इस कठोर कदम की निंदा कर रहे है।
